उत्साहित के साथ-साथ अनुशासित भी दिखे मतदाता

संवाद सूत्र परबत्ता (खगड़िया) बेलदौर प्रखंड की 15 पंचायतों में पांचवें चरण का मतदान कड़ी सु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST)
उत्साहित के साथ-साथ अनुशासित भी दिखे मतदाता
उत्साहित के साथ-साथ अनुशासित भी दिखे मतदाता

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): बेलदौर प्रखंड की 15 पंचायतों में पांचवें चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष व पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार इस दौरान सक्रिय रहे। खुद बूथों तक पहुंचे और जानकारी लीं। उन्होंने उसराहा, रामनगर, पनसलवा, बलैठा आदि के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से जानकारी भी ली। चुनाव अभिकर्ताओं से भी बातचीत की। कहा कि, कोई परेशानी तो नहीं है। इधर चोढ़ली में मतदाताओं की भीड़ मतदान को उमड़ पड़ी। माक पोल के दौरान ईवीएम बदलने की घटनाएं कम हुई। सभी सेक्टर पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, सुपर जोनल पदाधिकारी सुबह पांच बजे से पूर्व ही अपने अपने क्षेत्र में पहुंच गए थे। इनके द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की गई। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण में नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। वहीं सुखाय वासा, दिघौन में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी पंक्ति दिखी। मतदाता उत्साहित होने के साथ-साथ अनुशासित भी दिखे। मध्य विद्यालय स्वर्णपुरी, प्राथमिक विद्यालय तेलिहार, प्राथमिक विद्यालय पिपरा वासा, कुर्बन पंचायत की गेंधारसन में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा। मध्य विद्यालय विष्णुपुर, माली स्थित मतदान केंद्र का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी द्वारा लिया गया। अधिकारी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर लगातार निर्देशित करते रहे।

विधि व्यवस्था के संधारण में खगड़िया एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, एसडीपीओ सदर सुमित कुमार आदि भी सजग दिखे। मतदान केंद्र संख्या 177 मध्य विद्यालय रामनगर एवं बूथ संख्या 133 सिकंदरपुर को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। आदर्श मतदान केंद्र पर भी ठीक-ठाक व्यवस्था दिखी।

chat bot
आपका साथी