तैयारी, नौ हजार कर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव

खगड़िया । पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। मतदान कर्मियों के डाटा तैया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 10:40 PM (IST)
तैयारी, नौ हजार कर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव
तैयारी, नौ हजार कर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव

खगड़िया । पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। मतदान कर्मियों के डाटा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व के डाटा के अनुसार अफसर और कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत हैं कि नहीं, इसकी जानकारी सभी विभागों से मांगी गई है। प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर दुर्गेश त्रिनेत्रम के अनुसार लगभग नौ हजार कर्मियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई जानी है। जिसकी सूची तैयार की जा रही है। 20 प्रतिशत कर्मी रिजर्व में रहेंगे। पांच ट्रेनिग सेंटर बनाए गए हैं

पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले कर्मियों की जिला स्तरीय ट्रेनिग के लिए पांच ट्रेनिग सेंटर बनाए गए हैं। जेएनकेटी इंटर विद्यालय, कोसी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल और रोज बर्ड एकेडमी को ट्रेनिग सेंटर बनाया गया है । पंचायत चुनाव में लगाए जाएंगे 400 महिला कर्मी

पंचायत चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए कुल बूथों के 25 प्रतिशत बूथों पर महिला कर्मी को लगाया जाएगा। इन बूथों पर प्रत्येक टीम में दो महिला कर्मी शामिल रहेंगे। मास्टर ट्रेनर दुर्गेश त्रिनेत्रम ने बताया कि इन महिला कर्मियों को प्रखंड हेड क्वार्टर के समीप ही चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। अगर कहीं सुदूर क्षेत्र में महिला कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी, तो उस स्थिति में वहां भी महिला कर्मियों को चुनाव के लिए लगाया जा सकता है। आज दिया जाएगा 15 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी मु. शहादत हुसैन और वरीय मास्टर ट्रेनर दुर्गेश त्रिनेत्रम के द्वारा पंचायत चुनाव में शामिल होने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मालूम हो की बीते 16 और 17 अगस्त को दो पारियों में समाहरणालय के सभागार में 145 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कुल 160 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देना है। इसलिए शेष 15 शिक्षकों को आज मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दुर्गेश त्रिनेत्रम ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए लगाए गए पदाधिकारियों को पूर्व में ही वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से ट्रेनिग दी जा चुकी है। कोट

पंचायत चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल तो ग्रुप बनाया जा रहा है। जिसमें एक ग्रुप पांच चरण का चुनाव कराएगा। दूसरा ग्रुप शेष पांच चरणों का चुनाव कराएगा। अगर कर्मियों की संख्या अधिक हुई, तो तीन ग्रुप कर दिए जाएंगे और चरणों की संख्या चार-चार और दो कर दी जाएगी।

भूपेंद्र प्रसाद यादव, कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी