अब सदर अस्पताल दिखेगा चकाचक

खगड़िया। अब सदर अस्पताल चकाचक दिखेगा। इस दिशा में कवायद तेज हो गया है। अगर सबकुछ ठीक-ठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Mar 2018 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Mar 2018 08:26 PM (IST)
अब सदर अस्पताल दिखेगा चकाचक
अब सदर अस्पताल दिखेगा चकाचक

खगड़िया। अब सदर अस्पताल चकाचक दिखेगा। इस दिशा में कवायद तेज हो गया है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। मालूम हो कि 100 शय्या वाले सदर अस्पताल में भवन निर्माण विभाग के द्वारा एप्रोच पथ, अस्पताल परिसर में शेड, हर्बल गार्डन को लेकर घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है।

इधर अस्पताल प्रबंधक शशिकांत ने बताया कि काफी कार्य हो भी चुका है। शेष कार्य जारी है। अस्पताल परिसर में 50-50 हजार लीटर क्षमता के दो टंकी बनाए जा रहे हैं। इससे जल जमाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही शेड, नाली का कार्य भी हो रहा है। बताते चलें कि अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या शुरुआत से ही है। इससे मरीजों को असुविधा होती थी। साथ ही गंदा पानी रहने के कारण बीमार पड़ने की आशंका रहती थी। इधर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ¨सह ने बताया कि अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले, इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। शेड का निर्माण होने से मरीज व उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी। हर्बल गार्डन बनने से अस्पताल परिसर और सुंदर दिखेगा।

=== ===

chat bot
आपका साथी