आम हड़ताल को सफल बनाने सड़क पर उतरे वाम-जनतांत्रिक दलों के कार्यकर्ता

खगड़िया। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के आह्वान पर आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:37 PM (IST)
आम  हड़ताल को सफल बनाने सड़क पर उतरे वाम-जनतांत्रिक दलों के कार्यकर्ता
आम हड़ताल को सफल बनाने सड़क पर उतरे वाम-जनतांत्रिक दलों के कार्यकर्ता

खगड़िया। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के आह्वान पर आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल का गुरुवार को खगड़िया में मिलाजुला असर रहा। हड़ताल के समर्थन में मजदूर संगठनों और वाम-जनतांत्रिक पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल में बैंक, एलआईसी और डाकघरों के कर्मियों समेत ठेला मजदूरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, मिड डे मील वर्कर्स, निर्माण मजदूर आदि कि महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

हड़ताल समर्थक सबसे पहले शहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक पहुंचे। वहां जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए महात्मा गांधी मार्ग होकर एनएच-31 बलुआही बस पड़ाव के पास पहुंचे, जहां सड़क जाम किया गया। इससे एनएच-31 किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मौके पर भाकपा जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह और माकपा जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। मजदूर विरोधी श्रम कोड कानून बनाकर सरकार निजी कंपनियों के पक्ष में काम कर रही है। मजदूरों के काम के घंटों को आठ घंटे

से बढ़ाकर 12 घंटे किया जा रहा है। सरकार कंपनी राज कायम करना चाहती है। इस मौके पर मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लेने की मांग की गई। समान काम, समान वेतन की मांग भी उठी। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि को सरकारी सेवक घोषित करने की मांग की गई।

इधर राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन 'पप्पू, ' विवेकानंद कुमार आदि के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूर वर्ग संकट के दौर से गुजर रहा है। ये थे मौजूद

आंदोलन में भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, भाकपा जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, सहायक जिला सचिव पुनीत मुखिया, माकपा जिलामंत्री संजय कुमार, सुरेंद्र महतो, केदार नारायण आजाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, माले नेता सुभाष सिंह, अरुण दास, अभय वर्मा, स्वराज इंडिया के विजय कुमार सिंह, विप्लव रणधीर, संजय गुप्ता, राजद के संजीव कुमार, सुजय यादव, निर्माण कामगार फेडरेशन के सचिव चंद्रजीत यादव, सुनील कुमार, शंकर पासवान, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव कुमारी निर्मला, अध्यक्ष प्रेमलता मिश्रा, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष नीतू देवी आदि।

chat bot
आपका साथी