पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मानसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित ग्राम स्वराज संघ के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था- पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:16 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मानसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित ग्राम स्वराज संघ के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था- 'पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं।'

संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन विद्यार्थी एवं विशिष्ट अतिथि मंटू सिंह मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रदूषित पर्यावरण के दुष्प्रभाव व दुष्परिणाम परिलक्षित होने लगें हैं। निरंजन विद्यार्थी ने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार दें। मंटू सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक दायित्व है। हम अपने घरों के आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन कर सकते हैं। संचालन राजीव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी