प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ प्रभावित पंचायत में बाढ़ सहायता व राशि भेजे जाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सदस्यों से कहा कि वाजिव लोगों को बाढ़ सहायता का लाभ मिले इसे लेकर समिति के सदस्य सजगता से कार्य करें। बाढ़ राहत को लेकर भ्रमण कर प्रभावित का आंकलन करें। राहत सामग्री व सहायता को लेकर किसी को कई परेशानी हैं तो बताएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:09 AM (IST)
प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

अलौली (खगड़िया)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ प्रभावित पंचायत में बाढ़ सहायता व राशि भेजे जाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सदस्यों से कहा कि वाजिव लोगों को बाढ़ सहायता का लाभ मिले, इसे लेकर समिति के सदस्य सजगता से कार्य करें। बाढ़ राहत को लेकर भ्रमण कर प्रभावित का आंकलन करें। राहत सामग्री व सहायता को लेकर किसी को कई परेशानी हैं तो बताएं। इस मौके पर कई सदस्यों ने क्षेत्र में काफी कम मात्रा में राहत सामग्री मिलने की बात कही। वहीं नौका की उपलब्धता बढ़ाए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर बीडीओ, सीओ सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी