दियारा में अपराध नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान: एसपी

खगड़िया। चौथम थाना का जल्द ही डिजिटलीकरण किया जाएगा। थाना से संबंधित सभी फाइलों का कंप्यूट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:26 AM (IST)
दियारा में अपराध नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान: एसपी
दियारा में अपराध नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान: एसपी

खगड़िया। चौथम थाना का जल्द ही डिजिटलीकरण किया जाएगा। थाना से संबंधित सभी फाइलों का कंप्यूटरीकरण होगा। इसको लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उक्त बातें एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार को चौथम थाना परिसर में पत्रकारों से कही। एसपी ने बताया कि जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कोसी व तिरहुत रेंज के सभी एसपी की एक आवश्यक बैठक भी हुई है। आगामी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस- प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर दियारा के लोगों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दियारा क्षेत्र में ऑपरेशन भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। दियारा में होने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसको लेकर भी थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। थाना में लंबित कांडों व फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीपीओ आलोक रंजन, थानाध्यक्ष निलेश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी