प्रताड़ना से तंग मां पहुंची थाना, बेटा गिरफ्तार

खगड़िया । बेटा जन्मते ही तू मर जाता तो इतनी पीड़ा नहीं होती। चित्रगुप्तनगर थाना के बाहर एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:08 PM (IST)
प्रताड़ना से तंग मां पहुंची थाना, बेटा गिरफ्तार
प्रताड़ना से तंग मां पहुंची थाना, बेटा गिरफ्तार

खगड़िया । बेटा जन्मते ही तू मर जाता, तो इतनी पीड़ा नहीं होती। चित्रगुप्तनगर थाना के बाहर एक मां की चित्कार सुनकर लोगों का कलेजा दहलने लगा। मां की शिकायत पर चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा बेटा विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। सुसंगत धारा में केस दर्ज किया गया और विशाल को जेल भेजने को लेकर पुलिस प्रक्रिया अपना रही है। आरोपित विशाल का कहना हुआ कि वह इलेक्ट्रिशियन है और भागलपुर में रहता है। मुझे जेल भिजवाने में मां का ही हाथ है।इधर, उसकी मां ममता देवी ने बताया कि उसे दो पुत्र है। अपना मकान राजेंद्र नगर में है। मगर बेटे के प्रकोप से वह किराये के मकान में रहती है। बताया कि मंगलवार को उसका बेटा विशाल ने तोड़- फोड़ किया। मारपीट भी की। मां का कहना हुआ कि आज उसकी जान बच गई, यह ही उसके लिए शकुन की बात है। उसने मेहनत करके बेटे को पढ़ाने- लिखाने को लेकर सबकुछ किया। लेकिन विशाल मैट्रिक तक ही पढ़ पाया। इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई भी किया। इतना सबकुछ के बाद आज वह उसका दुश्मन बन गया। उसने यह भी बताया कि उसके बेटा विशाल की यह हरकत पहली बार नहीं है। वह बार-बार मुझे मारने का प्रयास करते रहा और मां होने के कारण सहती गई। आज उसने अंत कर दिया। जिससे थाना आकर शिकायत करनी पड़ी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

इसी तरह आदर्श नगर सन्हौली के प्रीतम रजक ने शराब के लिए पैसे की मांग मां से की। नहीं देने पर मां की ही पिटाई कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में उसकी मां थाना पहुंची और कहने लगी कि उसकी बेटी की शादी है। बेटा जेल चला गया तो उसकी बेटी की शादी बिगड़ जाएगी। मां- बेटा में समझौता होने पर पुलिस पीआर बांड पर उसे मुक्त करने की प्रक्रिया अपना रही है।

कोट

मां की शिकायत पर आरोपित बेटा विशाल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि प्रीतम रजक की गिरफ्तारी बाद उसकी मां बिलखने लगी कि बेटी की शादी है, वह जेल नहीं भिजवाना चाहती है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

संजीव कुमार, थानाध्यक्ष, चित्रगुप्तनगर, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी