लूटपाट मचाने वाले गिरोह के आधे दर्जन बदमाश गिरफ्तार

खगड़िया । मानसी व मुफस्सिल थाना के अलग-अलग घरों में पिस्तौल की नोंक पर लूटपाट मचाने वाले गिर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:31 PM (IST)
लूटपाट मचाने वाले गिरोह के आधे दर्जन बदमाश गिरफ्तार
लूटपाट मचाने वाले गिरोह के आधे दर्जन बदमाश गिरफ्तार

खगड़िया । मानसी व मुफस्सिल थाना के अलग-अलग घरों में पिस्तौल की नोंक पर लूटपाट मचाने वाले गिरोह के आधे दर्जन सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से ही एसपी अमितेश कुमार द्वारा मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार व मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को पर्दाफाश को लेकर टास्क दिया गया था। टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के दौरान अमनी गांव के गिरोह की महिला समेत आधे दर्जन को गिरफ्तार किया गया है। राजमिस्त्री की पत्नी अर्चना देवी, फुलेंद्र पासवान, श्रवण कुमार, सरोज कुमार, भवेश व अर्चना का पुत्र बंशराज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों घरों से चोरी गए दो मोबाइल, जेबरातों में टीका, बाली, ढोलना समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मालूम हो कि 18 जुलाई को जागृति टोला के एक वकील के घर में आधे दर्जन से अधिक पिस्तौलधारी अपराधियों ने घुसकर लूटपाट की थी। जबकि 22 अप्रैल 2021 को मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरदाशचक के मंटू वर्मा के घर में भी अपराधियों ने घुसकर डेढ़ लाख रुपये समेत जेबरात व मोबाइल की लूटपाट की थी।

इधर, एसपी अमितेश कुमार ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि गिरोह में शामिल अपराधियों पर सहरसा व अन्य जिलों में भी लूटपाट मचाने की बात सामने आई है। एसपी ने बताया कि मानसी व मुफस्सिल थानाध्यक्षों समेत पर्दाफाश में शामिल अधिनस्थों को पुरस्कृत करने हेतु पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने केस की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने और गिरोह में शामिल अन्य की गिरफ्तारी को लेकर कारगर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

===

राजमिस्त्री बनकर घरों में करता था काम और लूटपाट के लिए घरों को करता था टारगेट

जागरण संवाददाता, खगड़िया: अमनी का संजय सिंह घरों में राजमिस्त्री का काम करता था और जिस घर की व्यवस्था ढीली ढाली होती थी, उसके बारे में अपनी पत्नी को सूचना देता था। राजमिस्त्री की पत्नी अर्चना गिरोह बना रखी थी और योजना बनाकर उस घर पर धावा बोला जाता था। लूटपाट मचाकर सनसनी फैला देता था। हरदाश्चक और जागृति टोला के दो घरों में बेरहमी से लूटपाट के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो उठी और गिरोह तक पहुंचने में कामयाब रही।

===

जख्मी महिला की मौत

जागरण संवाददाता, खगड़िया: चैधा बन्नी के समीप बाइक से गिरने से जख्मी माला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक मानसी के सैदपुर गांव की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

===

आरोपित को जेल

जागरण संवाददाता, खगड़िया: नगर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि टीकारामपुर के देवधर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसपर पैसा लेन- देन का मामला था।

chat bot
आपका साथी