खगड़िया जंक्शन से रैक प्वाइंट को स्थानांतरित करने को लिखा पत्र

पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने स्थानीय सांसद रेल मंत्री और महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को पत्र लिखकर खगड़िया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगने वाले रैक प्वाइंट को मथुरापुर ढाला संख्या 24 के समीप स्थानांतरित करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:07 PM (IST)
खगड़िया जंक्शन से रैक प्वाइंट को स्थानांतरित करने को लिखा पत्र
खगड़िया जंक्शन से रैक प्वाइंट को स्थानांतरित करने को लिखा पत्र

खगड़िया। पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने स्थानीय सांसद, रेल मंत्री और महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को पत्र लिखकर खगड़िया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगने वाले रैक प्वाइंट को मथुरापुर ढाला संख्या 24 के समीप स्थानांतरित करने की मांग की है।

सुभाष चंद्र जोशी ने कहा है कि आबादी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। लेकिन प्लेटफार्म अभी तीन ही हैं। जिससे लोगों को परेशानियां होती है। जबकि प्लेटफार्म संख्या तीन पर रैक लगाने के कारण यात्रियों के साथ- साथ उधर से गुजरने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मक्का बहुल क्षेत्र होने के कारण साल में 50 रैक लगाया जाता है। जबकि सीमेंट, खाद एवं राशन की एक सौ से अधिक रैक सालाना लगती है। सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि इतनी अधिक रैक लगने के कारण रोजाना खगड़िया स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को धूल भरी हवा में सांस लेनी पड़ती है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है। साथ ही आसपास के लोगों को भी इससे कठिनाई होती है। धूल इतनी होती है कि आसपास कुछ दिखाई नहीं पड़ता है। बीते दिनों एक हजार पौधे रेलवे परिसर में लगाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में उसकी सुरक्षा नहीं हो पाई और आधे से अधिक पौधे सूख गए। पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी, सह संयोजक अब्दुल गनी, देशबंधु आजाद, रिजवान अहमद एवं खगड़िया जिला संयोजक उमेश ठाकुर ने स्टेशन के पश्चिमी भाग में रैक पाइंट को ले जाने की मांग की है। जोशी ने कहा कि फिलहाल 73 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही है। मुंगेर पुल निर्माण हो जाने से 25 जोड़ी ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही खगड़िया- कुशेश्वर स्थान रेलवे लाइन चालू होने के बाद 10 जोड़ी ट्रेन इस रूट पर भी चलने का अनुमान है। जिससे स्टेशन पर लोड अधिक हो जाएगा। अगर इस स्थिति में प्लेटफार्म की संख्या नहीं बढ़ाई जाती है तो रोजाना यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं रैक पाइंट को प्लेटफार्म संख्या तीन पर से स्थानांतरित कर मथुरापुर ढाला के समीप कुतुबपुर के पास लगाया जाए। जिससे एक तरफ जहां मजदूरों को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ प्लेटफार्म की संख्या बढ़ेगी। खाली रैक प्वाइंट की जगह चार- पांच और छह नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाए।

chat bot
आपका साथी