परबत्ता में किया गया प्रदर्शन

संवाद सूत्र परबत्ता (खगड़िया) रहीमपुर चौक पर बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार राज्य खेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:39 PM (IST)
परबत्ता में किया गया प्रदर्शन
परबत्ता में किया गया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): रहीमपुर चौक पर बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष हरेराम चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रामचरित्र शर्मा, माकपा नेता सुनील कुमार मंडल भी मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोविड 19 का व्यापक स्तर पर जांच हो। सभी प्रवासी मजदूरों को छह माह तक प्रति माह 7500 रुपये की दर से भुगतान हो। किसानों के लिए क्रय केंद्र पंचायत स्तर पर खोले जाए। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाए। इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। इस अवसर पर कमलेश्वरी शर्मा, जमादार शर्मा, सुमन चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी