निलंबित दारोगा नहीं दे रहे कांडों का प्रभार

खगड़िया। नगर थाना के सरकारी आवास में शराब पीते पकड़ाए दारोगा राजकुमार सिंह केस का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:57 PM (IST)
निलंबित दारोगा नहीं दे रहे कांडों का प्रभार
निलंबित दारोगा नहीं दे रहे कांडों का प्रभार

खगड़िया। नगर थाना के सरकारी आवास में शराब पीते पकड़ाए दारोगा राजकुमार सिंह केस का अब तक प्रभार देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं मालखाना की चाबी भी उक्त दारोगा के पास ही है। कई आवेदनों की जांच को लेकर उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। परंतु, अब तक वह अर्जी भी उन्हीं के पास है। इससे केस के त्वरित निष्पादन में भी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि 30 मई को शराब के नशे में गिरफ्तार दारोगा को एसपी अमितेश कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया था। जहां भी वे अब तक योगदान नहीं दे पाए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो करीब डेढ़ दर्जन केस के अनुसंधान की जवाबदेही उक्त दारोगा के पास था। पुलिस की माने तो कई दिनों पूर्व ही एसपी द्वारा दारोगा विक्रमा सिंह को मालखाना का प्रभार लेने को लेकर जिम्मेदारी दी गई थी। परंतु, निलंबित दारोगा द्वारा प्रभार नहीं दिया जा रहा है। उक्त दारोगा को शराब थाना परिसर में कहां से आता था अथवा जब्त शराब ही मालखाना से निकालकर वे पीते थे, इसका भी अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है। निलंबित दारोगा की मनमानी से जहां नगर थाना में पकड़ाए सामानों को मालखाना से बाहर ही रखे जा रहे हैं, वहीं नगर थाना के सरकारी आवास को अब तक खाली नहीं किया गया है। बहरहाल, मनमानी के चलते उक्त दारोगा का ग्रह गोचर ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और उनकी मनमानी के चलते पुलिस विभाग की बदनामी भी हो रही है।

======

कई बार दारोगा राजकुमार सिंह को मालखाना का प्रभार अदान-प्रदान को कहा गया है। केस का भी प्रभार देने को कहा गया है। यदि जल्द ही इस मामले में प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो वरीय अधिकारी को जानकारी दी जाएगी।

रामस्वार्थ पासवान, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नगर थाना खगड़िया।

chat bot
आपका साथी