डाक्टर को घर बंधक बनाकर डकैती मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया। तीज की रात चौथम थाना क्षेत्र के छोटी तेलौंछ गांव में डा. कुंदन के यहां पुलिस की व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM (IST)
डाक्टर को घर बंधक बनाकर डकैती मामले में चार अपराधी गिरफ्तार
डाक्टर को घर बंधक बनाकर डकैती मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया। तीज की रात चौथम थाना क्षेत्र के छोटी तेलौंछ गांव में डा. कुंदन के यहां पुलिस की वर्दी में आए हथियारबंद अपराधियों द्वारा महिलाओं को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख नगदी, करीब 13 भर सोने के जेबरात, मोबाइल आदि डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर गठित एसआइटी की कमान सदर एसडीपीओ सुमित कुमार को सौंपी गई थी। जिसमें थानाध्यक्षों में चौथम मुरारी कुमार, मानसी दीपक कुमार, बेलदौर संतोष कुमार, चित्रगुप्तनगर संजीव कुमार, मुफस्सिल गुंजन कुमार, तकनीक प्रभारी फैजल अंसारी, सिपाही रवि समेत प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन, प्रकाश सिंह, सिपाही सरोज अहमद को शामिल किया गया था।

एसआइटी ने घटना का मुख्य सरगना अमनी-मानसी के संजय सिंह को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर महिनाथनगर-बेलदौर के दिनेश राम, लगमा-चौथम के भरत सिंह व सहरसा जिले के सिमराहा गांव के पंकज उर्फ प्रणव उर्फ पवन को गिरफ्तार किया गया। सभी के घर से डकैती के कई सामान बरामद किए गए। वहीं अन्य घटनाओं में लूट के भी समान बरामद किए गए हैं।

इधर, एसपी अमितेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि डकैती में अपराधियों के हाथ लगे रुपयों में 50 हजार नगदी, सोने के दो भर के करीब जेबरात, मोबाइल, डाक्टर के घर महिलाओं के लिए गए दो आधार कार्ड, सोने, चांदी के जेबरात मिलाकर करीब आधा किलोग्राम बरामद किया गया है। अपराधियों के पास से एक देसी मास्केट व कारतूस बरामद किया गया है। एसपी ने पुलिस की इसे बड़ी सफलता बताते हुए टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व सिपाहियों को पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुख्यात संजय सिंह पर विभिन्न थानों में आठ व दिनेश राम पर 13 मामले दर्ज होने का पता चला है।

========

सहरसा का पंकज सन्हौली में रहता था

जागरण संवाददाता, खगड़िया: चौथम के तेलौंछ गांव के डाक्टर कुंदन के घर भीषण डकैती का आरोपित सहरसा के सिमराहा गांव का पंकज उर्फ प्रणव उर्फ पवन सन्हौली के नारायण मंडल के घर में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर गठित एसआइटी ने जब सन्हौली में छापेमारी की तो डकैती का सामान नारायण मंडल के घर से बरामद हुआ। इस मामले में गिरफ्तार कुख्यात संजय सिंह पर अकेले मानसी थाना में गंभीर प्रकृति के सात मामले दर्ज होने का पता चला है। जबकि मुफस्सिल थाना में भी उसपर एक मामला दर्ज है। कुख्यात दिनेश राम पर सहरसा के सोनवर्षा, बेलदौर, सलखुआ, मानसी व मुफस्सिल थाना में 13 मामले दर्ज हैं। उसपर अकेले बेलदौर थाना में पांच मामले दर्ज होने का पता चला है। जबकि सहरसा के सोनवर्षा राज थाने में उसपर पांच मामले दर्ज हैं। सलखुआ, मानसी व मुफस्सिल थानों में भी उसपर एक-एक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इस घटना में पांच और अपराधियों के होने का पता चला है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम द्वारा रात भर मानसी, चौथम, बेलदौर, मुफस्सिल, सहरसा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। बहरहाल, गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि घटना में वे लोग शामिल थे। मगर पुलिस वर्दी में थे, यह सही नहीं है।

chat bot
आपका साथी