नगर परिषद खगड़िया के कुछेक प्रतिनिधि जनता को कर रहे हैं दिग्भ्रमित: गुड्डू

खगिड़या। बीते दिनों सदर विधायक छत्रपति यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर की सड़कों की दय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:44 PM (IST)
नगर परिषद खगड़िया के कुछेक प्रतिनिधि जनता को कर रहे हैं दिग्भ्रमित: गुड्डू
नगर परिषद खगड़िया के कुछेक प्रतिनिधि जनता को कर रहे हैं दिग्भ्रमित: गुड्डू

खगिड़या। बीते दिनों सदर विधायक छत्रपति यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर की सड़कों की दयनीय स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने इसको लेकर नगर परिषद को भी जिम्मेवार ठहराया था। इसके बाद कुछेक नगर पार्षदों ने प्रेस वार्ता कर सदर विधायक को आड़े हाथों लिया था। उसके बाद से खगड़िया का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है।

शुक्रवार को खगड़िया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक छत्रपति यादव को आड़े हाथों लेने वालों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सदर विधायक छत्रपति यादव नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के भ्रमण के दौरान यह महसूस किया कि नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर विकास और बेहतर सुविधा का घोर अभाव है। पटना में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर शहर की मुख्य सड़क राजेंद्र चौक से स्टेशन रोड से बखरी बस स्टैंड तक तथा बलुआही बायपास की जर्जर स्थिति के संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में आने वाले आम नागरिकों के लिए समुचित शौचालय की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों से कहा। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा में प्रश्न भी उठाए गए। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी गई। इस कारण नगर परिषद खगड़िया के कुछेक प्रतिनिधियों ने जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए सदर विधायक छत्रपति यादव को ही समस्या के लिए दोषी ठहराया। जबकि सच्चाई क्या है इसे यहां की जनता समझती है। कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने तो जनता की समस्याओं को उचित मंच पर रखने का काम किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, सदर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय कुमार यादव एवं कार्यालय मंत्री अवनी कुमार उर्फ टुन्नी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी