गांधीनगर में नहीं थम रहा कटाव

खगड़िया। कोसी के जलस्तर में कमी आई है। लेकिन जलस्तर में कमी आने के साथ ही कोसी तेजी से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:00 PM (IST)
गांधीनगर में नहीं थम रहा कटाव
गांधीनगर में नहीं थम रहा कटाव

खगड़िया। कोसी के जलस्तर में कमी आई है। लेकिन जलस्तर में कमी आने के साथ ही कोसी तेजी से कटाव कर रही है। इससे एक बार फिर चोढ़ली जमींदारी बांध के अंदर अवस्थित इतमादी पंचायत की गांधीनगर गांव के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कोसी रौद्र रूप धारण कर गांधीनगर में भीषण कटाव कर रही है। कोसी कटाव करते-करते प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के नए भवन की ओर बढ़ रही है। विद्यालय भवन से कोसी की दूरी घटकर 10 फीट के आसपास रह गई है। मालूम हो कि पुराना भवन इस माह ही कोसी में समा गई थी। अब नए भवन की बारी है। मालूम हो कि इस वर्ष गांधीनगर में सार्वजनिक चबूतरा समेत कई घर कोसी में अब तक समा चुके हैं। यहां फ्लड फाइटिग कार्य भी कराया गया था, परंतु एक बार नदी के जलस्तर में कमी आने बाद कटाव तेज हो उठा है। इस संबंध में बाढ प्रमंडल- दो के जेई मणिकांत पटेल ने बताया कि विद्यालय को तत्काल प्रोटेक्ट कर दिया गया है। स्थाई रूप से समाधान को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

=======

कटाव पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया

संवाद सूत्र, बलहा बाजार(खगड़िया): चौथम प्रखंड की रोहियार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात स्थित बंगलिया गांव में कोसी कटाव जारी है। बीते गुरुवार को कटाव का जायजा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो के अधिकारी ने लिया था। इधर, शुक्रवार को बंगलिया के लोगों ने आवेदन देकर डीएम आलोक रंजन घोष का ध्यान आकृष्ट कराया है। आवेदन में कहा गया है कि महादलित टोला में सड़क पर भी नदी का दबाव है। मालूम हो कि बंगलिया गांव में अब तक तीन दर्जन से अधिक घर बागमती नदी में समा चुके हैं। बंगलिया कन्या मध्य विद्यालय के समीप नदी कटाव करते-करते पहुंच चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव व नीलेश यादव ने कहा कि अगर शीघ्र यहां फ्लड फाइटिग कार्य नहीं किया गया, तो गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। चौथम अंचलाधिकारी भरत भूषण सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

========

chat bot
आपका साथी