तीसरे चरण के नामांकन में दोनों प्रखंड में महिलाएं रहीं आगे

खगड़िया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर परबत्ता के सात और गोगरी के सात पंचायतों के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM (IST)
तीसरे चरण के नामांकन में दोनों प्रखंड में महिलाएं रहीं आगे
तीसरे चरण के नामांकन में दोनों प्रखंड में महिलाएं रहीं आगे

खगड़िया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर परबत्ता के सात और गोगरी के सात पंचायतों के लिए जारी नामांकन कार्य बुधवार को संपन्न हो गया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन में गोगरी व परबत्ता दोनों ही प्रखंडों में महिलाएं आगे रही। गोगरी में जिप क्षेत्र 15 के तहत आने वाली पंचायतों का नामांकन कार्य समाप्ति तक विभिन्न पदों के लिए कुल 806 लोगों ने नामांकन कराया है। जिसमें 461 महिलाएं शामिल हैं। जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 345 है। कुछ पद के नामांकन में महिलाएं पीछे भी रही हैं। अब तक हुए कुल नामांकन में मुखिया पद के हुए कुल 60 नामांकन में 25 महिलाएं, 35 पुरुष शामिल हैं। जबकि सरपंच पद के लिए हुए कुल 49 नामांकन में 22 महिलाएं व 27 पुरुष, पंसस पद के लिए हुए कुल 57 नामांकन में 29 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए हुए कुल 449 नामांकन में 258 महिलाएं और 191 पुरुष शामिल हैं। पंच सदस्य पद के लिए हुए कुल 191 नामांकन में 127 महिला और 64 पुरुष शामिल हैं।

परबत्ता प्रखंड में भी कुल हुए 695 नामांकन में 366 महिला और 309 पुरुष शामिल हैं। मुखिया पद के हुए कुल 70 नामांकन में 32 महिला व 38 पुरुष शामिल हैं। जबकि सरपंच पद के लिए हुए कुल 39 नामांकन में 14 महिला व 25 पुरुष, पंसस पद के लिए हुए कुल 55 नामांकन में 47 महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए हुए कुल 354 नामांकन में 181 महिला और 173 पुरुष, पंच सदस्य पद के लिए हुए कुल 177 नामांकन में 112 महिला और 65 पुरुष शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी