कोसी और बागमती दोनों दिखा रही आंखें

खगड़िया। खगड़िया में कोसी और बागमती दोनों बढ़ रही है। कोसी बलतारा में बीते 24 घंटे के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:59 PM (IST)
कोसी और बागमती दोनों दिखा रही आंखें
कोसी और बागमती दोनों दिखा रही आंखें

खगड़िया। खगड़िया में कोसी और बागमती दोनों बढ़ रही है। कोसी बलतारा में बीते 24 घंटे के दौरान 25 सेंटीमीटर बढ़ी है। जबकि बागमती के जलस्तर में खगड़िया के संतोष स्लूईस के पास बीते 24 घंटे के दौरान 52 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बागमती खतरे के निशान से अब मात्र 86 सेंटीमीटर नीचे है। कोसी व बागमती की टेंडेंसी राइजिग है। सभी बांध, तटबंध की चौकसी बढ़ा दी गई है।

=======

कोसी उफान पर, पर खतरे के निशान से नीचे

कोसी का जलस्तर शुक्रवार को बलतारा में 32.33 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से अभी एक मीटर 52 सेमी नीचे है। भीमनगर बराज के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे कोसी का डिस्चार्ज 98 हजार 565 क्यूसेक था। जबकि बराह क्षेत्र का डिस्चार्ज 56 हजार 500 क्यूसेक रहा। नेपाल के कोसी और बागमती के जलग्रहण क्षेत्र में कोई खास बारिश नहीं हुई है।

======

बागमती पर बने तटबंध का कार्यपालक अभियंता ने लिया जायजा

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने दूसरे दिन शुक्रवार को कराचीन-बदला तटबंध का सघन निरीक्षण किया। मालूम हो कि इस तटबंध की लंबाई 47.50 किलोमीटर है। यह तटबंध बागमती पर है। कार्यपालक अभियंता ने तटबंध के घूरन मोड़, संतोष स्लूईस, इटवा स्लूईस आदि का जायजा लिया।

=======

कोसी और बागमती बढ़ रही है। लेकिन बांध और तटबंध सुरक्षित हैं। चौकसी बरती जा रही है। बांध-तटबंध का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। जेई को जगह-जगह नियुक्त किया गया है।

गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी