महासेतु के एप्रोच पथ का निर्माण कच्छप गति से जारी

खगड़िया। अगुवानी- सुल्तानगंज महासेतु निर्माण के साथ-साथ एप्रोच पथ का भी निर्माण कार्य आरंभ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:45 PM (IST)
महासेतु के एप्रोच पथ का निर्माण कच्छप गति से जारी
महासेतु के एप्रोच पथ का निर्माण कच्छप गति से जारी

खगड़िया। अगुवानी- सुल्तानगंज महासेतु निर्माण के साथ-साथ एप्रोच पथ का भी निर्माण कार्य आरंभ है। परंतु, एप्रोच पथ निर्माण कार्य की गति कच्छप है। लगातार विवादों के कारण एप्रोच पथ निर्माण में बाधाएं पहुंची है।

महासेतु के दोनों तरफ कुल 25 किलोमीटर की लंबाई में सड़क का निर्माण किया जाना है। अगुवानी से पसराहा तक 20 किलोमीटर सड़क बनेगी। एसपी सिगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक कुमार झा ने बताया कि गंगा नदी के बीच पाया का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा सुपर स्ट्रक्चर का कार्य चल रहा है। साथ ही पहुंच पथ के लिए अगुवानी से आठ किलोमीटर एवं पसराहा की तरफ से दो किलोमीटर पर सड़क निर्माण कार्य में गति आई है।

महासेतु का एप्रोच पथ पुरानी सड़कों को 13 स्थानों पर पार करेगी। कुल चार आरओबी तथा तीन बीयूपी का निर्माण होना है। दो स्थानों पर आरओबी डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति धीमी है। पहला रोड ओवरब्रिज डुमरिया बुजुर्ग के पास, दूसरा लगार व परबत्ता के बीच होगा। तीसरा आरओबी विठला तथा चौथा गोगरी प्रखंड के चकला गांव के 14 नंबर रोड पर होगा। पहुंच पथ को लेकर कई

भू-धारियों को मुआवजा मिल चुका है। परबत्ता अंचल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 1054 लोगों को मुआवजा का भुगतान होना है। जिसमें 470 भू-धारियों को मुआवजा की राशि प्राप्त हो चुकी है। 114 लोगों ने विभिन्न कारणों से मुआवजा की राशि लेने से इनकार किया है तथा प्रशासन ने इस राशि को लारा कोर्ट में जमा कर दिया है। इसके साथ ही 383 भू-धारियों ने अब तक भुगतान लेने हेतु आवेदन दिया है। इसमें से भी अधिकांश को भुगतान हो चुका है।

पसराहा से अगुवानी पुल तक कुल 20 किलोमीटर सड़क बननी है। जबकि गंगा के उस पार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की तरफ पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है।

chat bot
आपका साथी