लॉकडाउन-चार में लौटी बाजार की रौनक

खगडि़या। लॉकडाउन-चार में मिली छूट के बाद अब धीरे-धीरे बाजार की रौनक लौटने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:06 AM (IST)
लॉकडाउन-चार में लौटी बाजार की रौनक
लॉकडाउन-चार में लौटी बाजार की रौनक

खगडि़या। लॉकडाउन-चार में मिली छूट के बाद अब धीरे-धीरे बाजार की रौनक लौटने लगी है। हालांकि जिला मुख्यालय में नगरपालिका रोड व आसपास का इलाका सील होने के कारण यहां दुकानें नहीं खुल रही है। जबकि एमजी मार्ग समेत अन्य जगह चहल-पहल है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन ने एक दिन के बाद एक दिन सड़क के बायें और दायें तरफ की दुकानें खोले जाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में उहापोह में कई दुकानें नहीं खुल रही थी। बाद में अब सामान्य तरीके से नियम के अनुसार दुकानें खुल रही है।

नियमित दुकान खुलने से बाजार में अब भीड़-भाड़ भी जुटने लगी है। हालांकि सभी दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। और न ही सैनिटाजइर की व्यवस्था है। कई दुकानदार तो स्वयं मास्क नहीं लगाते हें। वर्तमान में कोरोना का खतरा जिले में और बढ़ा है। लगातार बढ़ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या के बीच लोगों की लापरवाही भारी भी पड़ सकती है।

=======

बंदी के बाद पकड़ी रफ्तार

गर्मी व लगन के मौसम को ध्यान में रखते हुए मार्च में अधिकांश दुकानदार अपना-अपना स्टॉक मंगाकर रख चुके थे। खासकर गर्मी से संबंधित पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज आदि का स्टॉक पहले से किया जा चुका था। 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू के साथ अगले दिन से लगे लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन-चार में दुकानें खुली। इन वस्तुओं के दुकानदारों के अनुसार लॉकडाउन से उनके धंधे पर गहरा असर पड़ा। अब लंबे समय तक पूंजी फंसे रहने की संभावना है। उन्हें क्या पता था कि 22 मार्च के बाद से लगातार दुकानें बंद रहेगी। मई समाप्ति पर है। अब दुकानें खुल रही है। वह भी एक दिन के बाद एक दिन। जिस कारण बिक्री पर असर पड़ा है। स्टॉक पड़ा हुआ है।

chat bot
आपका साथी