हत्या बाद देवरी में तनाव, अब तक नहीं हुई आरोपितों की गिरफ्तारी

खगड़िया। लॉकडाउन-चार में अपराध सर चढ़कर बोल रहा है। आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:37 PM (IST)
हत्या बाद देवरी में तनाव, अब तक नहीं हुई आरोपितों की गिरफ्तारी
हत्या बाद देवरी में तनाव, अब तक नहीं हुई आरोपितों की गिरफ्तारी

खगड़िया। लॉकडाउन-चार में अपराध सर चढ़कर बोल रहा है। आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। मड़ैया ओपी क्षेत्र के देवरी में बांस काटने के विवाद में दबंगों ने उमेश यादव की निर्मम हत्या मंगलवार को कर दी। इतना ही नहीं उमेश यादव की पत्नी कर्मलता देवी, स्वजन उषा देवी, रंजन देवी आदि भी जख्मी हैं। घटना बाद से देवरी में तनाव कायम है। समाचार लिखे जाने तक एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मृतक उमेश यादव के भाई जयप्रकाश यादव के आवेदन पर अजय यादव समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें प्रमोद यादव, गौतम यादव, किशोर यादव आदि शामिल हैं। इधर बुधवार को गोगरी एसडीपीओ पीके झा, एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मड़ैया ओपी प्रभारी को निर्देश दिए।

जानकारी अनुसार मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। पूर्व में पंचायत भी हुई थी। लेकिन दंबगों ने नहीं मना। इधर इस घटना बाद मड़ैया ओपी पुलिस पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में मड़ैया पुलिस लापरवाह बनी हुई है। बदमाशों का मनोबल बढ़ा है। ओपी प्रभारी रतेश कुमार रतन ने कहा कि घटना का कारण भूमि विवाद है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी