महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खगड़िया के दो खिलाड़ी चयनित

खगड़िया। केरल के कोल्लम में 23 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित 10वीं सीनियर महिला नेशनल ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:12 AM (IST)
महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खगड़िया के दो खिलाड़ी चयनित
महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खगड़िया के दो खिलाड़ी चयनित

खगड़िया। केरल के कोल्लम में 23 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित 10वीं सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खगड़िया की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी है खगड़िया महिला टीम(सीनियर) के कप्तान नवनीत कौर और गोलकीपर खुशबू कुमारी। दोनों खिलाड़ी कोल्लम रवाना हो चुकी है।

शास्त्रीनगर, पटना में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया। नवनीत कौर डिफेंडर के रूप में खेलती है। हॉकी खगड़िया के सचिव विकास कुमार ने बताया कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। दोनों बेहतर प्रदर्शन करेगी। खगड़िया हॉकी के अध्यक्ष राजकुमार फोगला, उपाध्यक्ष हेमा भारती, नवीन गोयनका, नागेंद्र सिंह त्यागी, खेल महासंघ के रंजीतकांत वर्मा, रविशचंद्र, विप्लव रणधीर, डॉ. जैनेंद्र नाहर, मनीष कुमार सिंह, अभय कुमार गुड्डू, राकेश कुमार,प्रकाश कुमार आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी