मानव श्रृंखला को सफल बनाए ं: सोनेलाल मेहता

फोटो 12 जासं खगड़िया 19 जनवरी को आहूत मानव श्रृंखला में आपसी बातों को भूलकर शामिल हो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:10 AM (IST)
मानव श्रृंखला को सफल बनाए ं: सोनेलाल मेहता
मानव श्रृंखला को सफल बनाए ं: सोनेलाल मेहता

फोटो 12

जासं, खगड़िया: 19 जनवरी को आहूत मानव श्रृंखला में आपसी बातों को भूलकर शामिल हों। दल के सभी नए-पुराने साथी इसे सफल बनाएं। किसी को मुझसे शिकायत हो सकती है, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री से नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की है। इस मानव श्रृंखला से इस अभियान को बल मिलेगा।

उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष व विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने शनिवार को आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खगड़िया में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं समेत आमजन से आह्वान किया कि हम सब मिलकर मानव श्रृंखला को सफल बनाएं। बैठक में ये थे मौजूद

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव शंभु झा, सुबोध यादव, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह 'मुन्ना', उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रवक्ता संजय सिंह, महासचिव फिरदोश आलम, अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रुस्तम अली, युवा अध्यक्ष विक्रम कुमार यादव, महासचिव जितेंद्र पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सुजीत कुमार, मनोज पासवान आदि।

chat bot
आपका साथी