खुले में फेंका जा रहा कचरा, लोग पड़ रहे बीमार

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया अब तक कचरे का प्रबंधन नहीं कर सकी है। उसके लिए डंपिग जोन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:08 AM (IST)
खुले में फेंका जा रहा कचरा, लोग पड़ रहे बीमार
खुले में फेंका जा रहा कचरा, लोग पड़ रहे बीमार

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया अब तक कचरे का प्रबंधन नहीं कर सकी है। उसके लिए डंपिग जोन निर्धारित करना अब भी दूर की कौड़ी है।

आबादी वाले इलाके में कचरे फेंके जाने एवं कचरे जलाए जाने से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पर रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। वायू प्रदूषण की गंभीर समस्या हो गई है। बायपास रोड निवासी अभियाश यादव कई माह से बीमार चल रहे हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। उन्हें बीच-बीच में ऑक्सीजन सिलिंडर का सहारा लेना पड़ता है। इस्लामपुर की रेशमा देवी भी बीमार हैं।

जयप्रकाशनगर के लोग भी रेलवे नाला में कचरे फेंके जाने से परेशान हैं। कचरे की ढेर पर यहां सुअर विचरण करता रहता है। बीते अक्टूबर और नवंबर माह में जयप्रकाशनगर में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया था।

इधर, आबादी वाले इलाके में कचरे फेंके जाने और जलाए जाने को लेकर एंटी करप्शन के धर्मेंद्र कुमार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद बेधड़क आबादी वाले इलाके में न सिर्फ कचरा जमा कर रहा बल्कि कचरे को जला भी रहा है। इससे शहर में कई जगहों पर वायू प्रदूषण की गंभीर समस्या हो गई है। लोग बीमार हो रहे है। पत्र में कई पीड़ितों के नाम और उदाहरण भी शामिल हैं। कहा गया है कि नगर परिषद द्वारा जहां भी आबादी के बीच कचरा फेंका जा रहा है वहां के लोगों की स्वास्थ्य जांच मेडिकल टीम गठित कर की जाए।

=====

डंपिग जोन के लिए शहर से बाहर पांच एकड़ जमीन चाहिए। जमीन मिल नहीं रही है। अगर शहर अथवा आबादी वाले इलाके में कचरे फेंके, जलाए जा रहे हैं, तो इस ओर ध्यान दिया जाएगा, ताकि आमलोग को समस्याएं नहीं हो।

राजीव कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया

chat bot
आपका साथी