फोटो यादव हत्याकांड में दो और आरोपित गिरफ्तार

खगड़िया। सरसवा पंचायत के मुखिया पति फोटो यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बुधवार को दो औ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:53 PM (IST)
फोटो यादव हत्याकांड में दो और आरोपित गिरफ्तार
फोटो यादव हत्याकांड में दो और आरोपित गिरफ्तार

खगड़िया। सरसवा पंचायत के मुखिया पति फोटो यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी एसपी अमरनाथ झा ने बताया कि धमारा निवासी संजीव यादव व टेकरिया निवासी गौतम गंभीर को मानसी व चौथम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने मधेपुरा से गिरफ्तार किया है। दोनों अप्राथमिकी आरोपित हैं। दोनों आरोपित की संलिप्तता उक्त मामले में पाई गई है। दोनों आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। फोटो यादव हत्याकांड में 14 आरोपित हैं।

chat bot
आपका साथी