'म‌र्त्य मानव की विजय का तूर्य हूं मैं, उर्वशी, अपने समय का सूर्य हूं मैं'

खगडि़या। राष्ट्रकवि रामधारी ¨सह दिनकर की 110वीं जयंती पर नयगांव 'म‌र्त्य मानव की विजय का तू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:39 PM (IST)
'म‌र्त्य मानव की विजय का तूर्य हूं मैं, उर्वशी, अपने समय का सूर्य हूं मैं'
'म‌र्त्य मानव की विजय का तूर्य हूं मैं, उर्वशी, अपने समय का सूर्य हूं मैं'

खगडि़या। राष्ट्रकवि रामधारी ¨सह दिनकर की 110वीं जयंती पर नयगांव 'म‌र्त्य मानव की विजय का तूर्य हूं मैं, उर्वशी, अपने समय का सूर्य हूं मैं' से गूंज उठा उठा। इस अवसर पर नयागांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में राष्ट्र कवि रामधारी ¨सह दिनकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण परबत्ता विधायक आरएन ¨सह एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किया। प्रतिमा के अनावरण बाद राष्ट्रकवि दिनकर पथ का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत श्रीकृष्ण खेल मैदान की घेराबंदी कार्य का भी शिलान्यास हुआ। वहीं मध्य विद्यालय नयागांव के सभागार में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया गया। दिनकर जयंती पर मनरेगा से 400 फलदार पौधे भी लगाए गए। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अनिरुद्ध कुमार, डीडीसी राम निरंजन ¨सह भी मौजूद थे। नयागांव में उत्साह का आलम था। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की। मौके पर विधायक आरएन ¨सह ने कहा कि रामधारी ¨सह दिनकर का लगाव नयागांव से था। दिनकर की कविता आज भी प्रासांगिक है। उन्होंने अपनी रचनाओं से समाज को बदलने का काम किया। परबत्ता विधायक ने दिनकर की पंक्तियां भी सुनाई। मौके पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने आरएन ¨सह के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि अगुवानी-सुलतानगंज महासेतु आज आरएन ¨सह की ही देन है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार शैलेश, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, मुखिया साहब कुमार, राजेन्द्र भगत, रविन्द्र झा, पूर्व मुखिया जयजयराम चौधरी, प्रमुख धनंजय ¨सह, पूर्व प्रमुख अखिलेश प्रसाद ¨सह, सुबोध साह, निरंजन यादव, कृष्णदेव यादव, शिक्षक नेता मनीष कुमार ¨सह, जदयू नेता नरेश कुमार सुमन, श्रवण अग्रवाल, दयानन्द मंडल, भोला मंडल, श्रीकृष्ण इंटर विद्यालय के प्रधान अंगत कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधान मीणा कुमारी, पीओ रश्मि रंजन, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि वृद्धापेंशन और राशन कार्ड को लेकर नयागांव में शीघ्र शिविर लगाया जाएगा। मालूम हो कि दिनकर जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रकवि दिनकर स्मारक समिति, श्रीकृष्ण स्मारक समिति, मध्य विद्यालय नयागांव, श्रीकृष्ण इंटर विद्यालय नयागांव की ओर से किया गया था।

chat bot
आपका साथी