शहर का हो रहा विस्तार, पर बुनियादी सुविधाओं का है अभाव

शहर में स्वछता को लेकर कई काम करने हैं। 30 अगस्त 2018 को शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:04 AM (IST)
शहर का हो रहा विस्तार, पर बुनियादी सुविधाओं का है अभाव
शहर का हो रहा विस्तार, पर बुनियादी सुविधाओं का है अभाव

जागरण संवाददाता, खगड़िया: शहर में स्वच्छता को लेकर कई काम करने हैं। 30 अगस्त 2018 को शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया। लेकिन आज भी शहर में एक भी व्यवस्थित सामुदायिक शौचालय नहीं है। मुख्य बाजार में तो इसका सिरे से अभाव है। शहर में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से बाजार आए लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के प्रति अधिकारी का उदासीन रवैया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बताते चलें कि शहर में नगर परिषद की ओर से बनाए गए करीब आधे दर्जन सामुदायिक शौचालयों में अधिकांश इस्तेमाल के लायक नहीं है। ऐसे में लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।

शहर की सूरत तेजी से बदल रही है। जगह- जगह मार्ट, रेस्टोरेंट, बड़ी- बड़ी इमारतें और वाहनों की एजेंसियां आदि खुल रहे हैं, परंतु स्वच्छता के पैमाने पर कसे तो शहर की स्थिति ठीक नहीं है। बाजार विकसित हो रहा है। विकास के इस दौर के बीच जिला मुख्यालय जन सुविधाओं से वंचित है। शौचालय की जरूरत शहर के अति व्यस्त एरिया में है। जबकि सिटी मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर के कृष्णापुरी- बलुआही, नगर सुरक्षा तटबंध, दान नगर, रजिस्ट्री आफिस के सामने और 14 नंबर वार्ड में निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन के सामने सामुदायिक शौचालय चल रहा है। बता दें कि इन सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बदतर हो चुकी है। शौचालय में इतनी गंदगी रहती है कि लोग वहां जाना नहीं चाहते हैं। इनमें कई शौचालय ऐसे हैं जो वैसे जगह पर बनाए गए हैं जहां लोगों को इसकी जरूरत नहीं है। इसलिए नगर परिषद को शौचालय बनाने के लिए उचित जगह का भी चुनाव करना अति आवश्यक है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिल सके। जैसे मुख्य बाजार के अंदर राजेंद्र चौक, मिल रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड , एमजी मार्ग, कचहरी रोड आदि क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़भाड़ रहती है। इस लिहाज से इन स्थानों पर शौचालय की आवश्यकता है। शहर के लोगों ने जरूरत के हिसाब से जगह-जगह पर सुलभ शौचालय बनाने व उनके देखभाल करने की मांग उठाई है। बनाए जाएंगे आधे दर्जन से अधिक डीलक्स शौचालय

भीड़-भाड़ वाले इलाके में आधे दर्जन से अधिक डीलक्स शौचालय बनाने की रूपरेखा नगर परिषद द्वारा तैयार की जा रही है। जिसमें लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ना सिर्फ वेस्टर्न और इंडियन शौचालय की सुविधा होगी, बल्कि ऐसा स्नानघर होगा जिसमें टाइल्स लगे होंगे। शावर होगा। मेट्रो सिटी की तर्ज पर नगर परिषद द्वारा डीलक्स शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर परिषद इसके लिए तैयारी कर रही है। शहर में जेएनकेटी स्कूल के सामने एमजी मार्ग के पास, राजेंद्र चौक पर सुधा काउंटर के समीप, सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर, सेल टैक्स आफिस के सामने, कचहरी रोड में, महिला थाना के सामने, स्टेशन के पश्चिम भाग में, बखरी बस स्टैंड आदि जगहों को डीलक्स शौचालय निर्माण के लिए चयनित किया गया है। एनओसी मिलते ही इन जगहों पर शौचालय निर्माण कराया जाएगा। फोटो कोट के साथ

फोटो 11

आम लोग जो बाजार आते- जाते हैं, उन्हें अगर शौच लगे, तो स्टेशन पर जाना पड़ता है। मुख्य बाजार में जगह चयनित कर नगर परिषद के द्वारा शौचालय बनाया जाए। ताकि लोगों को दिक्कत नहीं हो और हमारा खगड़िया स्वच्छ और सुंदर दिखे।

मनीष कुमार राय, भाजपा नेता फोटो 10

हमलोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नगर परिषद के साथ-साथ शहरवासियों को भी इसके लिए आगे आना पड़ेगा। कोई एक बैनर शहर में स्वच्छता नहीं ला सकता। सभी वर्गों के लोगों को, सभी बैनर को एक मंच पर आना होगा। तभी जाकर शहर स्वच्छ हो सकता है। शौचालय दुरुस्त रह सकते हैं।

अनिता केडिया, समाजसेवी

फोटो 9

शहर को स्वच्छ रखने के लिए शहर वासियों के साथ- साथ नगर परिषद को भी अपनी मानसिकता बदलनी होगी। उन्हें भी अपने कर्तव्य को समझना होगा। तभी शहर सुंदर और स्वस्थ हो सकता है।

सरिता बजाज, समाजसेवी

chat bot
आपका साथी