देव दीपावली पर जगमग-जगमग हो उठा बूढ़ी गंडक का किनारा

खगड़िया। देव दीपावली पर बूढ़ी गंडक का प्रसिद्ध डा. रामनाथ अघोरी स्थान घाट शुक्रवार की शाम जगमग-जगमग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM (IST)
देव दीपावली पर जगमग-जगमग हो उठा बूढ़ी गंडक का किनारा
देव दीपावली पर जगमग-जगमग हो उठा बूढ़ी गंडक का किनारा

खगड़िया। देव दीपावली पर बूढ़ी गंडक का प्रसिद्ध डा. रामनाथ अघोरी स्थान घाट शुक्रवार की शाम जगमग-जगमग कर उठा। अवसर था दैनिक जागरण की ओर से आयोजित दीप महोत्सव का। इसमें आम और खास सभी ने भाग लिया और श्रद्धा के दीप बूढ़ी गंडक में प्रवाहित किए। कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। बूढ़ी गंडक का किनारा दीपमाला से जगगम-जगमग कर उठा। महिलाओं ने दीपदान कर मां गंगा की आरती की।

नदी समेत सभी जलश्रोतों को बचाने की जरूरत

दीप महोत्सव का उदघाटन दीप प्रज्वलन कर डीएम आलोक रंजन घोष, नगर सभापति सीता कुमारी, डीडीसी अभिलाषा शर्मा, पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद रविशचंद्र, बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र, युवा उद्यमी सुमन कुमार पटेल, आइएमए के सचिव डा. शैलेंद्र, आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रेम, डा. संतोष कुमार सिंह, आइडीए के डा. जैनेंद्र नाहर आदि ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद डीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए दैनिक जागरण की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज भू-गर्भीय जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। चेन्नई जो समुद्र किनारे है वहां भू-गर्भीय जलस्तर शून्य पर पहुंच चुका है। ऐसे में नदी समेत सभी जलश्रोतों को बचाने की जरूरत है।

डीएम ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, कहा, सभी लगाएं 10 पौधे

डीएम आलोक रंजन घोष ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण पर भी बल दिया। कहा, एक भी बूंद को बर्बाद नहीं होने दें। उन्होंने सभी से 10 पौधे लगाने की अपील की।

ये थे मौजूद

इस मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध यादव उर्फ भगत सिंह, भोजपुरी अभिनेता विनीत विक्रम, अभिनव कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, शिक्षक अमरनाथ, हाकी खगड़िया के कोच विकास कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वजीत पांडे, आमिर खान, विक्की आर्य, संजीप कुमार दैनिक जागरण के निर्भय कुमार झा, अमित झा, मुकेश कुमार सिंह, चंदन चौहान, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी