तीन दिनों से ठप है मानसी उपडाकघर में लेन-देन का कार्य

खगड़िया। एक तरफ जहां अलौली और नयागांव जैसे उपडाकघर को कोर बैंकिग सेवा से जोड़कर ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:01 PM (IST)
तीन दिनों से ठप है मानसी उपडाकघर में लेन-देन का कार्य
तीन दिनों से ठप है मानसी उपडाकघर में लेन-देन का कार्य

खगड़िया। एक तरफ जहां अलौली और नयागांव जैसे उपडाकघर को कोर बैंकिग सेवा से जोड़कर ग्राहकों को बेहतर सुविधा दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मानसी उपडाकघर की लचर व्यवस्था से खाताधारी परेशान हो रहे हैं। मानसी उपडाकघर कई समस्या से जूझ रहा है। ग्राहकों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते शनिवार से उपडाकघर का सभी कार्य बाधित है। जिससे ग्राहकों को जमा निकासी में खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपडाकघर के दोनों कंप्यूटर में गड़बड़ी आ गई है। डाटा सिस्टम करप्ट कर जाने से लेन देन नहीं हो रहा है। सिस्टम खराब होने के कारण रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट सेवा भी बाधित है। जिससे लोगों को दूसरे डाकघर में जाना पड़ रहा है। सिर्फ डाक वितरण का कार्य निष्पादित किया जा रहा है। खाताधारी उपडाकघर से बैरंग वापस लौट जाते हैं। जिससे डाक विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। बहरहाल देखा जाए तो उपडाकघर में कई समस्याएं हैं। जेनरेटर खराब है

उपडाकघर मानसी का जेनरेटर खराब है। जिससे बिजली पर यह डाकघर आश्रित रह गया है। जब बिजली चली जाती है, तो सभी कार्य बाधित हो जाता है। खाताधारी को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। बंद है आधार सेवा केंद्र

कई माह से आधार सेवा केंद्र बंद है। लोगों को आधार कार्ड बनाने एवं शुद्धिकरण के लिए भटकना पड़ता है। उपडाकघर में आधार केंद्र चालू होने से लोगों को सुविधा मिलती थी। भटकना नहीं पड़ता था। प्रिटर मशीन नहीं है

प्रिटर मशीन नहीं रहने के कारण खाताधारी एवं बीमाधारक को स्टेटमेंट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मी को भी परेशानी होती है। कोट

बीते शनिवार को सिस्टम करप्ट कर गया। जिसकी सूचना विभाग को दी गई है। कई कार्य बाधित है।

मिथिलेश कुमार, उपडाकपाल, मानसी।

chat bot
आपका साथी