खगड़िया : चौथम के चंदेश्वरी गोस्वामी की गोली मारकर निर्मम हत्या का हुआ पर्दाफाश

चौथम प्रखंड के लगमा गांव का ओझा-गुणी चंदेश्वरी गोस्वामी की गोली मारकर हत्या मामले का पर्दाफाश हो गया है। एक दिसंबर 2020 की अल सुबह खगड़िया-बखरी पथ के धुनिमा मोड़ के समीप ओझा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:28 PM (IST)
खगड़िया : चौथम के चंदेश्वरी गोस्वामी की गोली मारकर निर्मम हत्या का हुआ पर्दाफाश
खगड़िया : चौथम के चंदेश्वरी गोस्वामी की गोली मारकर निर्मम हत्या का हुआ पर्दाफाश

खगड़िया। चौथम प्रखंड के लगमा गांव का ओझा-गुणी चंदेश्वरी गोस्वामी की गोली मारकर हत्या मामले का पर्दाफाश हो गया है। एक दिसंबर 2020 की अल सुबह खगड़िया-बखरी पथ के धुनिमा मोड़ के समीप ओझा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी और मोबाइल के सीडीआर के माध्यम से पुलिस इस मुकाम तक पहुंची। इस निर्मम हत्या मामले में कोठिया के शंभु राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय हो उठी है। घटना के बाद मृतक ओझा के पुत्र के बयान पर दर्ज हत्या के केस में चौथम के दशरथ सिंह, भरत सिंह, विपिन ठाकुर और रविद्र ठाकुर को आरोपित कर दिया गया। इधर, एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार असली कातिल तक पहुंचने को लेकर सक्रियता बढ़ा दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया और ओझा के मोबाइल का सीडीआर खंगाला गया। पड़ताल के दौरान एक महिला का नाम सामने आया। पुलिस ने महिला से जब पूछताछ की, तो महिला ने कबूल किया कि ओझा की हत्या कोठिया के शंभु राम ने की है। महिला का कहना था कि उसके पति परदेस में रहते हैं। उसके बगल में ओझा चंदेश्वरी गोस्वामी आता- जाता था। वह ताबिज बनाता था और घर को मंत्र से बांधता था। महिला का कहना था कि उसने ओझा से संपर्क किया। घटना के एक दिन पहले ओझा और उसने पूजा- पाठ के लिए बाजार में सामान खरीद किया। बाजार में ही शंभु राम देख लिया था। बताया जाता है कि महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि ओझा घटना की रात उसके घर पर सो गया था। इससे शंभु राम को तरह-तरह की आशंका हुई। अल सुबह ओझा अपने घर जाने के लिए निकला और उसकी हत्या कर शंभु राम ने उसे फोन किया कि हम ओझा को मार दिया। महिला का कहना हुआ कि वह उसी समय एक बच्चे को साथ में लेकर सत्यापन को गई कि क्या मामला है, तो वहां ओझा को मृत देखकर वह तुरंत घर वापस हो गई। जांच में लगी पुलिस का भी कहना हुआ कि सीसीटीवी में सामने आया कि एक महिला वहां आई और तुरंत वापस हो गई। महिला का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया और कातिल शंभु राम की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ा दिया गया है। जांच में लगी पुलिस का मानना है कि महिला से कातिल शंभु राम का साफ्ट कार्नर था और ओझा को उसके साथ देख वह मान लिया था कि अब महिला का नाता उससे टूट रहा है। इसलिए उसने ओझा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।कोट

मामले का पर्दाफाश हो गया है। असली कातिल बड़ी कोठिया के शंभु राम की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष, मुफस्सिल, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी