खगड़िया : गलत केस दर्ज कराने वाला राजा सिंह गिरफ्तार

एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर मोरकाही पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को गलत सूचना देकर लूट का केस दर्ज कराने वाला राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:34 PM (IST)
खगड़िया : गलत केस दर्ज कराने वाला राजा सिंह गिरफ्तार
खगड़िया : गलत केस दर्ज कराने वाला राजा सिंह गिरफ्तार

खगड़िया। एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर मोरकाही पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को गलत सूचना देकर लूट का केस दर्ज कराने वाला राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अलौली के इचरूआ का रहने वाला है। उस पर फर्जीबाड़ा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अलौली-खगड़िया पथ के लचका पुल के समीप 15 अगस्त की रात लूट होने की शिकायत राजा द्वारा मोरकाही थाना में 16 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। जिसमें अज्ञात अपराधियों को शामिल किया गया। राजा ने मोबाइल व नगदी लूटने की बात केस में कही थी। एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर मोरकाही थानाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इसकी जब तकनीक जांच की गई तो मामला सामने आ गया। राजा ने जिस मोबाइल को घटना की रात अपराधियों द्वारा लूटने की बात कही थी, वह मोबाइल राजा के पास से बरामद किया गया। उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो राजा तत्कालीन प्रखंड प्रमुख के वाहन का चालक है। उसने क्यों झूठा केस दर्ज कराया, इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

एसपी ने बताया कि यह गंभीर बात है कि पुलिस को भ्रम में रखकर झूठा केस दर्ज करवा दिया गया। बताया कि इस तरह के कथित केस दर्ज करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। माकपा नेता हत्याकांड में एक गिरफ्तार

गंगौर के रानीसकरपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर माकपा नेता अशोक केशरी की बेरहमी से पिटाई और उपचार के दौरान उनकी मौत मामले में एक आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि राजू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

===

देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

अलौली पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर गम्हरिया गांव में छापेमारी की गई। जिसमें संजीव उर्फ बौआ यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास से एक देसी कटटा, जिदा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। बाइक भी जब्त किया गया है। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी