खगड़िया : नहीं थम रहा है बंगलिया और अग्रहण में बागमती का कटाव

कोसी-बागमती दियारा में अवस्थित बंगलिया व अग्रहण गांव में कटाव तेज हो गया है। बंगलिया गांव के समीप हो रहे कटाव की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अबतक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM (IST)
खगड़िया : नहीं थम रहा है बंगलिया और अग्रहण में बागमती का कटाव
खगड़िया : नहीं थम रहा है बंगलिया और अग्रहण में बागमती का कटाव

खगड़िया। कोसी-बागमती दियारा में अवस्थित बंगलिया व अग्रहण गांव में कटाव तेज हो गया है। बंगलिया गांव के समीप हो रहे कटाव की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अबतक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। जिस कारण लोगों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि प्रखंड के बंगलिया व अग्रहण में बागमती नदी कटाव कर रही है। रोहियार पंचायत की बंगलिया गांव में बीते दो महीने से बागमती नदी भीषण कटाव कर रही है। अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक घर कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से न तो कटाव की रोकथाम के उपाय किए गए हैं और न ही कटाव पीड़ितों को किसी भी प्रकार की राहत दी गई है। स्थिति यह है कि कटाव पीड़ित स्कूल भवन में शरण लेने को विवश हैं। दूसरी ओर कटाव का हाल यह है कि अब कटाव के मुहाने पर कन्या मध्य विद्यालय बंगलिया का भवन है। जो कभी भी नदी में समा सकता है। दूसरी ओर अग्रहण में भी बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराने के बावजूद कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दो बार विभाग की ओर से कटाव रोकने को लेकर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किए गए हैं। एक बार फिर से कटाव आरंभ होने से लोग भयभीत हो गए हैं। कहते हैं कटाव पीड़ित

बंगलिया के कटाव पीड़ितों ने बताया कि बीते दो महीने से कटाव हो रहा है। लेकिन अबतक कटाव की रोकथाम को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया है। कटाव पीड़ितों का कहना है कि कटाव का निरीक्षण करने के लिए सीओ, बीडीओ सहित जल संसाधन विभाग के इंजीनियर तो आए, लेकिन फ्लड फाइटिग का कार्य अबतक नहीं हो सका है। अग्रहण निवासी सह एनएसयूआइ नेता नितिन पटेल ने बताया कि अग्रहण में एक बार फिर आधा दर्जन घर नदी के कटाव की भेंट चढ़ गए हैं। लेकिन कटाव रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। कोट

अग्रहण में दो बार बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराया गया। अब सीजन भी लास्ट है। बावजूद निर्देश आने पर कार्य कराया जाएगा। बंगलिया में भी कटाव हो रहा है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है। निर्देश मिलने पर कार्य किया जाएगा।

गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल- दो

chat bot
आपका साथी