खगड़िया : हाइड्रा की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क जाम

परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित डुमरिया बुजुर्ग- नया टोला के पास महेशखूंट- अगुवानी पथ पर हाइड्रा के धक्के से एक बच्ची की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:46 PM (IST)
खगड़िया : हाइड्रा की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क जाम
खगड़िया : हाइड्रा की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क जाम

खगड़िया। परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित डुमरिया बुजुर्ग- नया टोला के पास महेशखूंट- अगुवानी पथ पर हाइड्रा के धक्के से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार की है। मृतक बच्ची नया टोला- डुमरिया बुजुर्ग की पूजा कुमारी है। पूजा घर के पास दुकान से लौट रही थी कि एसपी सिगला प्लांट की ओर से आ रहा हाइड्रा ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उक्त बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। परबत्ता थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटा था। कई आक्रोशित लोग एसपी सिगला कंपनी के बेस कैंप पहुंच कर उसके गेट को भी जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि एसपी सिगला कंपनी की गाड़ी है। हालांकि एसपी सिगला कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक कुमार झा ने बताया कि हाइड्रा गाड़ी उनकी नहीं है। घटना बाद मृतिका के पिता गुलशन ठाकुर, माता सुनीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। गायब हुई लड़की जसीडीह से बरामद, एक युवक गिरफ्तार

गोगरी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने जेसीडीह से बरामद किया है। लड़की के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक मोरहा घाट निवासी राजेश कुमार है। प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने नाबालिक पुत्री के गायब होने की सूचना दी थी। जिसमें अपहरण की आशंका जताई गई थी। मामले में छानबीन और लड़के के मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की को जेसीडीह से बरामद किया गया। उसके साथ मोरहा घाट निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। लड़की को 164 के बयान के लिए भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी