खगड़िया: डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

डीएम आलोक रंजन घोष ने रविवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट में चल रहे कार्य का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM (IST)
खगड़िया: डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
खगड़िया: डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

खगड़िया। डीएम आलोक रंजन घोष ने रविवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट में चल रहे कार्य का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार सुधार किया जा रहा है। ताकि अगर संभावित तीसरी लहर आती है, तो उसको रोका जा सके।

इस बीच अभी वायरल फीवर दस्तक दे चुका है। केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि आवश्यक तैयारी रखनी है। डीएम ने डेंगू को लेकर अलग वार्ड बनाने को कहा है। डेंगू को लेकर टेस्टिग किट के बारे में भी निर्देशित किया।

डीएम ने कोरोना को लेकर कहा कि हमारे यहां टेस्टिग का जो लक्ष्य निर्धारित है उससे 10 प्रतिशत अधिक जांच प्रतिदिन हो रही है। वैक्सीनेशन भी चरम पर है। 50 प्रतिशत लोगों को अब तक प्रथम डोज दिया जा चुका है। वहीं आगामी 17 सितंबर को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस तिथि को प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो। ताकि दिसंबर तक का जो लक्ष्य रखा गया है उसे समय से पहले ही प्राप्त कर लिया जाए। उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कहा कि इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों की बहाली की जा रही है। अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन प्लांट की अधिष्ठापन का कार्य पूरा हो गया है। पाइप लाइन का काम पीएमएसएससीएल से कराया जा रहा है। जल्द ही पाइप लाइन का काम भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से भी 50 बेड पर पाइपलाइन सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही सिटी स्कैन की भी व्यवस्था अस्पताल में हो जाएगी। सिविल वर्क को पूर्ण करा लिया गया है।

chat bot
आपका साथी