खगड़िया में भाइयों की कलाइयों पर बहनों ने प्यार बांधा

भाई -बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक में हर तरफ चहल पहल रही। बहनों ने प्यार के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए लंबी उम्र की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:22 PM (IST)
खगड़िया में भाइयों की कलाइयों पर बहनों ने प्यार बांधा
खगड़िया में भाइयों की कलाइयों पर बहनों ने प्यार बांधा

खगड़िया। भाई -बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक में हर तरफ चहल पहल रही। बहनों ने प्यार के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए लंबी उम्र की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर रविवार की सुबह से ही बहनें तैयारी में व्यस्त दिखी। पूर्णिमा के स्नान- ध्यान के साथ रक्षाबंधन की थाल सजा भाई को तिलक लगा कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बड़ी बहनें जहां भाई को आशीष दे रही थी, वहीं छोटी बहनें बड़े भाई से आशीष लेती दिखी। राखी बांधने के बाद भाई अपने बहनों को उपहार देते भी दिखे। दूर दराज में रहने वाले भाई बहन एक दूसरे के पास पहुंच कर राखी का पर्व मनाया।

रक्षाबंधन को लेकर बाजार में भीड़ दिखी। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारी को ले लोगों की भीड़ लगी रही। बहनें अपने भाई के कलाई में रक्षासूत्र बांधकर आरती उतारी। मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना की। भाई ने बहनों को मिठाई खिलाकर सुख- दुख में साथ रहने का वचन दिया। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण रक्षाबंधन का त्योहार प्रभावित हुआ था। लेकिन इस वर्ष कोरोना की रफ्तार धीमी होने के कारण उत्साह रहा। भाई- बहन के प्रेम के बंधन का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जबकि सावन पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ दिखी। जो स्नान बाद विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर सावन के अंतिम दिन पूरे श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी