कोसी और बागमती की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक

खगड़िया । कोसी और बागमती अब भी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग कोसी उपमंडल बेगूसराय की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:59 PM (IST)
कोसी और बागमती की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक
कोसी और बागमती की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक

खगड़िया । कोसी और बागमती अब भी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से एक मीटर 41 सेमी ऊपर है। टेंडेंसी राइजिग बताई गई है। कोसी बसुआ में घट रही है और कुरसेला में बढ़ रही है। बसुआ और कुरसेला में कोसी अभी खतरे के निशान से नीचे है। शनिवार की सुबह आठ बजे भीमनगर बराज के पास कोसी का डिस्चार्ज एक लाख 43 हजार तीन सौ क्यूसेक था। जबकि बराह क्षेत्र का डिस्चार्ज एक लाख आठ हजार पांच सौ क्यूसेक दर्ज किया गया।

खगड़िया के चोढ़ली जमींदारी बांध के बारुण स्थल(12-13 किलोमीटर) पर कोसी का दबाव कायम है। यहां सातवें दिन भी फ्लड फाइटिग कार्य जारी रहा। विभागीय अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं।

दूसरी ओर कोसी सहरौण और गांधीनगर में तेजी से कटाव कर रही है। गांधीनगर में कोसी कटाव करते-करते प्राथमिक विद्यालय की ओर बढ़ रही है। हालांकि यहां फ्लड फाइटिग कार्य शुरू हो चुका है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गांधीनगर में फ्लड फाइटिग आरंभ है। विद्यालय को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर बागमती खगड़िया के संतोष स्लूईस के पास खतरे के निशान से दो मीटर 59 सेमी ऊपर है। यह एचएफएल(उच्चतम जलस्तर) से अब मात्र 71 सेमी नीचे है। कोट

बागमती ऊपर में स्थिर हुई है, लेकिन खगड़िया में बढ़ रही है। सभी बांध-तटबंधों की 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं।

सत्यजीत, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण अंचल, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी