बागमती उफान पर, एचएफएल की ओर अग्रसर

खगड़िया । बागमती पूरी रफ्तार में है। बागमती पर बने बांध-तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:41 PM (IST)
बागमती उफान पर, एचएफएल की ओर अग्रसर
बागमती उफान पर, एचएफएल की ओर अग्रसर

खगड़िया । बागमती पूरी रफ्तार में है। बागमती पर बने बांध-तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने बागमती पर बने केबी और बीएन तटबंध का सघन जायजा लिया। बागमती एचएफएल की ओर अग्रसर

शुक्रवार को बागमती का जलस्तर खगड़िया के संतोष स्लूईस के पास 38.09 मीटर आंका गया। बागमती खतरे के निशान से दो मीटर 46 सेमी ऊपर है। वह एचएफएल (उच्चतम जलस्तर, 38.93 मीटर) की ओर अग्रसर है। अब संतोष स्लूईस के पास एचएफएल से मात्र 84 सेमी नीचे है। बीते 24 घंटे के दौरान बागमती के जलस्तर में 24 सेमी की वृद्धि हुई है। कहने का मतलब एक सेमी प्रतिघंटा की दर से बागमती बढ़ रही है। टेंडेंसी राइजिग है। कार्यपालक अभियंता ने लिया सघन जायजा

बागमती के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने केबी तटबंध के संतोष स्लईस, इटवा स्लूईस, अमनी, सैदपुर, बदला घाट स्थल का सघन जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीएन तटबंध के मालपा स्थल का भी जायजा लिया। मालपा सर्वाधिक संवेदनशील स्थल है। यहां फ्लड फाइटिग कार्य भी कराया गया है। मालपा में तटबंध पर नदी का काफी दबाव है। सतर्कता बरती जा रही है। कोट

बागमती के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। टेंडेंसी राइजिग है। मालपा स्थल पर काफी प्रेशर है। सदत चौकसी रखी जा रही है। कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं।

गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी