पांच दिनी लॉकडाउन का पहले दिन रहा मिलाजुला असर

खगड़िया । जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:10 AM (IST)
पांच दिनी लॉकडाउन का पहले दिन रहा मिलाजुला असर
पांच दिनी लॉकडाउन का पहले दिन रहा मिलाजुला असर

खगड़िया । जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पांच दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। पहले दिन शुक्रवार को लॉकडाउन का मिलाजुला असर दिखा। सुबह में जिला मुख्यालय में सड़कों पर आवाजाही जारी रही। कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर दुकानें भी खुली नजर आई। लेकिन बाद में पुलिस-प्रशासन की सजगता से लॉकडाउन धरातल पर सफल दिखाई देने लगा।

नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में भी अधिकांश दुकानें खुली दिखी। बाजार में लोगों की भीड़ भी दिखी। हालांकि इसकी सूचना बाद पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी सजग हुए और सड़कों पर, बाजार में मुहिम चला लॉकडाउन को सफल बनाए जाने के प्रयास में जुट गए। जिसका असर भी दिखा। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हुई। बाजार में भी भीड़-भाड़ में कमी आई। प्रशासन की सख्ती बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद की गई।

डीएम के निर्देशानुसार खाद- बीज, कीटनाशक की दुकानें भी खोली गई। दवा, किराना आदि आवश्यक सेवा की दुकानें पूर्व की तरह खुली रही। पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाते दिखे।

इधर नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में सुबह में दुकानें खुली रहने की सूचना पर डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारी सजग हुए और बाजार को बंद कराया। केवल आवश्यक सेवा की दुकानें खुली रही। हालांकि कई दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन की सूचना नहीं मिली। इसे लेकर प्रचार- प्रसार नहीं कराया गया। संशय के कारण उन्होंने दुकानें खोली थी। जिसे प्रशासन ने बंद कराया।

कोट कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आमलोगों की सुरक्षा को ले नगर परिषद खगड़िया, नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के साथ परबत्ता, मानसी, चौथम, बेलदौर व अलौली प्रखंड मुख्यालय तथा आसपास क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है। इसमें सबों का सहयोग आवश्यक है। लॉकडाउन के दौरान सभी अपने- अपने घरों में रहें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क, शारीरिक दूरी और हाथ की सफाई के नियमों का पालन करते रहें। तभी कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

आलोक रंजन घोष, डीएम, खगड़िया

chat bot
आपका साथी