मास्क नहीं पहनने पर वसूल किए गए जुर्माने

खगड़िया। गोगरी नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को भी सघन अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घूमने व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:24 AM (IST)
मास्क नहीं पहनने पर वसूल किए गए जुर्माने
मास्क नहीं पहनने पर वसूल किए गए जुर्माने

खगड़िया। गोगरी नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को भी सघन अभियान चलाकर बिना मास्क पहने घूमने वालों से जुर्माने वसूले गए। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि बिना मास्क पहने घूमने वालों से 50 रुपये की दर से जुर्माने वसूल किए गए। कुल 60 लोगों से तीन हजार जुर्माने वसूले गए। कहा कि अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रशासन की ओर से मास्क भेंट भी किए गए। जमालपुर बाजार, गोगरी बाजार, रजिस्ट्री चौक आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी