पुलिस फाइल में मृत राबड़ी प्रेमी के संग रचा ली थी शादी, बरामद

पुलिस फाइल में मृत राबड़ी प्रेमी के संग रचा ली थी शादी, बरामद खगड़िया। अजब गजब प्रेम कहानी में विवाह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 12:27 AM (IST)
पुलिस फाइल में मृत राबड़ी प्रेमी के संग रचा ली थी शादी, बरामद
पुलिस फाइल में मृत राबड़ी प्रेमी के संग रचा ली थी शादी, बरामद

पुलिस फाइल में मृत राबड़ी प्रेमी के संग रचा ली थी शादी, बरामद

खगड़िया। अजब गजब प्रेम कहानी में विवाहिता राबड़ी देवी कई महीने पहले पुलिस फाइल में मृत घोषित हो गई थी। पुलिस राबड़ी के पति व ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई में जुटी थी और राबड़ी अपने प्रेमी सोनू कुमार के साथ दूसरी शादी रचाकर बेगूसराय के विशनपुर में एक किराये के मकान में रह रही थी।

मानसी पुलिस को राबड़ी के जिदा होने की जानकारी मिली और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बेगूसराय के विशनपुर से बरामद कर लिया।

राबड़ी ने बताया कि उसकी पहली शादी मानसी के चकहुसैनी के धर्मेंद्र यादव से हुई थी। तीन साल की बच्ची भी है। पति मारते-पीटते थे। इस दौरान अलौली प्रखंड के एक गांव के सोनू कुमार से मोबाइल पर उसकी बातचीत होने लगी। वह किसी को कुछ बताए ससुराल से बच्ची के संग निकल गई और प्रेमी के संग शादी रचा ली। बताया कि 12 जनवरी 21 को उसने सोनू के साथ शादी कर ली। राबड़ी के पिता सुशील नगर, बेगूसराय के भुनेश्वर यादव ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि राबड़ी दूसरी शादी कर ली थी। वे जब राबड़ी के ससुराल मानसी आए, तो लोगों ने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया। तब वे मानसी थाना गए और दहेज की खातिर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप राबड़ी के ससुराल वालों पर लगाकर थाने में अर्जी दी। थाने ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया अपनाई। इस दौरान उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन राबड़ी का अता- पता नहीं चल पाया। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को यह सूचना मिली कि पुलिस फाइल में जिस राबड़ी के मृत होने की बात चल रही है वह जिदा है और मामला प्रेम प्रसंग का है। उन्होंने जांचकर्ता को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और राबड़ी को बरामद किया गया।

कोट पुलिस फाइल में मृत राबड़ी को बेगूसराय से जिदा बरामद कर लिया गया है। उसका बयान कोर्ट में कराया जा रहा है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संतोष कुमार, जांचकर्ता, मानसी थाना, खगड़िया

chat bot
आपका साथी