एएनएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश

अलौली (खगडि़या)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली के सभागार में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:40 PM (IST)
एएनएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश
एएनएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश

अलौली (खगडि़या)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली के सभागार में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार की अध्यक्षता में एएनएम की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य संबंधित समस्या पर नजर रखने के साथ लोगों को कोरोना जांच को लेकर जागरूक करने की बात कही गई। वहीं डायरिया को लेकर पूर्ण जानकारी दी गई। डायरिया से बचाव व रोकथाम को लेकर लोगों को जानकारी दिए जाने की बात कही गई। इस मौके पर बीएमसी विजय रंजन, रामहलीस चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी