गूंजा 'आज बिरज में होली रे रसिया'

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आर्मी स्कूल पिपरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 10:04 PM (IST)
गूंजा 'आज बिरज में होली रे रसिया'
गूंजा 'आज बिरज में होली रे रसिया'

खगड़िया। प्रखंड

क्षेत्र अंतर्गत आर्मी स्कूल पिपरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने होली गीत गाकर होली मिलन समारोह मनाया। छात्राओं ने होली गीत 'आज बिरज में होली रे रसिया' गाकर होली मिलन समारोह का आगाज किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के पैर पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लिया।

मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अन्नू राय ने कई होली गीत सुनाए। वहीं छात्राओं में गरिमा कुमारी, निशु कुमारी, साक्षी कुमारी, सुप्रिया कुमारी आदि ने होली के गीत गाए। होली मिलन समारोह के अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्राचार्य अजय कुमार ¨सह ने कहा कि होली सौहार्द का पर्व है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों से भी आगत लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

=== ===

chat bot
आपका साथी