गांधी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो गांव में सन्नाटा पसरा

मुकेश जागरण संवाददाता खगड़िया गंगौर ओपी अंतर्गत महुआतर गांव के गांधी परिवार में को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:44 PM (IST)
गांधी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो गांव में सन्नाटा पसरा
गांधी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो गांव में सन्नाटा पसरा

मुकेश, जागरण संवाददाता, खगड़िया : गंगौर ओपी अंतर्गत महुआतर गांव के गांधी परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर के मुखिया जनार्दन गांधी की तीन दिनों पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसमें जनार्दन गांधी का दामाद राजेश पोद्दार अपने बच्चों रेशमी कुमारी और रौशन कुमार के साथ ससुराल आया था। रेशमी और रौशन की मां पार्वती देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। जनार्दन गांधी का शनिवार को नहान था। नहान में स्वजन नदी में स्नान करते हैं और मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। घर की माधुरी भी तेरासी घाट पर गई थी। सभी नदी में स्नान कर रहे थे। स्वजन के अनुसार लापता माधुरी कुमारी जनार्दन गांधी की पोती है और रेशमी व रौशन नाती- नतनी। तीनों नदी में स्नान कर रहे थे। बताया जाता है कि माधुरी डूबने लगी। रौशन उसे बचाने को आगे बढ़ा तो रेशमी भी आगे बढ़ गई। नदी में पानी का तेज बहाव था। स्वजनों को लगा कि तीनों स्नान कर रहा है। इस बीच तीनों पानी में डूबकर लापता हो गया। घाट पर कोहराम मच गया। गांव समेत आसपास के लोग नदी किनारे जुटने लगे। गंगौर ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली। सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार व एसडीपीओ सुमित कुमार को सूचना दी गई। त्वरित कार्रवाई कर एसडीआरएफ टीम को वहां भेजा गया। काफी प्रयास के बाद रौशन का शव बरामद हो पाया। रेशमी और माधुरी का अता-पता अब तक नहीं मिल पाया है। माधुरी के पिता अजय गांधी का कहना हुआ कि एक तो पिता के मरने पर वे लोग शोक में थे, अब तो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा है। रेशमी और रौशन का घर मोरकाही के माड़र में है। घाट पर जेनरेटर लगाया गया है। तलाश जारी है। रेशमी और रौशन के पिता राजेश पोद्दार बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। लोगों ने बताया कि दो भाइयों में रेशमी अकेली बहन है। माधुरी भी हंसमुख स्वभाव की है। रौशन भी घर का दुलारा था।

chat bot
आपका साथी