खगड़िया में बाढ़ से स्थिति हुई विकराल, झांकने तक नहीं आए हैं हुजूर

खगड़िया। गोगरी प्रखंड में बाढ़ की भीषण स्थिति होती जा रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ नित्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 11:36 PM (IST)
खगड़िया में बाढ़ से स्थिति हुई विकराल, झांकने तक नहीं आए हैं हुजूर
खगड़िया में बाढ़ से स्थिति हुई विकराल, झांकने तक नहीं आए हैं हुजूर

खगड़िया। गोगरी प्रखंड में बाढ़ की भीषण स्थिति होती जा रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ नित्य नए इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। सबसे खराब स्थिति इटहरी पंचायत के कटघरा, भूड़िया और आश्रम टोला की बनी हुई है। जो जीएन तटबंध के अंदर बसा हुआ है। ये गांव प्रखंड व पंचायत मुख्यालय से तीन से चार किलोमीटर दूर है। बीते दिनों कटघरा जाने वाली सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई। उक्त गांव का सड़क संपर्क भी भंग हो चुका है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ कटघरा, भूड़िया और आश्रम टोला में बाढ़ का पानी फैल चुका है। दो सौ घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। वार्ड आठ व नौ नंबर पूरी तरह प्रभावित है। जहां लोगों के घरों में पानी है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वार्ड 10, 11 व 12 भी बाढ़ की चपेट में है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई अधिकारी न तो देखने पहुंचे और न ही बाढ़ पीड़ितों को कोई सहायता ही मिल सकी है। लोग जैसे तैसे दिन बिता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क संपर्क भंग है। अब तक सरकारी स्तर पर नाव भी मुहैया नहीं कराई गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कटघरा में एक नाव दी गई है। एक और नाव का परवाना दिया जा रहा है। गुरुवार से वहां दो नावें चलेगी। राहत कार्य भी चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी