खगड़िया के अग्रहण में बागमती में 10 घर हुए विलीन

जिले के कोसी-बागमती दियारा में अवस्थित अग्रहण गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:45 PM (IST)
खगड़िया के अग्रहण में बागमती में 10 घर हुए विलीन
खगड़िया के अग्रहण में बागमती में 10 घर हुए विलीन

खगड़िया। जिले के कोसी-बागमती दियारा में अवस्थित अग्रहण गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं। यहां बागमती उफान पर है और भीषण कटाव कर रही है। बीते शुक्रवार की दोपहर आई आंधी और बारिश बाद यहां बागमती पूरे रफ्तार में कटाव कर रही है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे से रात तक 10 घर बागमती में समा गए। रात भर मची रही अफरातफरी

स्थानीय वार्ड सदस्य पांडव कुमार साह ने दैनिक जागरण को बताया कि शुक्रवार की दोपहर से रात तक लालू रजक, जयजयराम रजक, विकास रजक, फूलन रजक, राजेश रजक, अंगद रजक, अशोक रजक आदि के घर नदी में समा गए। जबकि श्रीराम चौधरी, गंगा चौधरी, चंदन चौधरी, कोको चौधरी, लक्ष्मी चौधरी आदि के घर कभी भी बागमती में विलीन होने के कगार पर है। पांडव कुमार साह के अनुसार रात भर अफरातफरी मची रही। लोग रतजगा करते रहे। घरों से जरूरी समान निकालने में व्यस्त रहे। अंचल प्रशासन के प्रति नाराजगी

स्थानीय पांडव कुमार साह और नितिन पटेल के अनुसार चौथम अंचल प्रशासन हमलोगों की बातों को अनसुनी कर रहा है। न कटाव पर विराम लग रहा है और न ही किसी भी प्रकार की राहत दी जा रही है। एक नाव तक मुहैया नहीं कराया गया है। लोग डरे, सहमे हुए हैं। विजय चौधरी ने कहा कि, घर कटने पर है। कोई देखने वाला नहीं है।

भगवान भरोसे रह रहे हैं। इस संबंध में जब चौथम सीओ से पूछा गया, तो उन्होंने पूर्व की बातों को ही दोहराया। कहा कि, अग्रहण के लोगों को पुनर्वास की जमीन मेदिनीनगर में मिला हुआ है। एक बड़ी नाव भी चलाई जा रही है। आज से फ्लड फाइटिग कार्य शुरू होने की उम्मीद

इधर, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार से अग्रहण में फ्लड फाइटिग कार्य शुरू हो जाएगा। वहां मेटेरियल पहुंचाने में थोड़ी परेशानी है। नाव से ही मेटेरियल ले जाना होगा।

chat bot
आपका साथी