खाना बनाने के दौरान लगी आग, पांच घर राख

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत आश्रम टोला में सोमवार को अगलगी की घटना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:10 PM (IST)
खाना बनाने के दौरान लगी आग, पांच घर राख
खाना बनाने के दौरान लगी आग, पांच घर राख

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत आश्रम टोला में सोमवार को अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खाना बनाने के दौरान आश्रम टोला निवासी सुबोध पटेल के घर में आग लग गई और देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। आग ने तेजी से आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कई ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए तो आसपास के लोग अपने घरों से सामानों को सुरक्षित निकालने लगे। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक जयजयराम पटेल, राजो पटेल, रंजीत पटेल, सुबोध पटेल, फंटूश पटेल का घर पूरी तरह जल गया। वहीं दुलारचंद पटेल का घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुआ। इस मौके पर इटहरी मुखिया प्रतिनिधि लतरू पटेल सहित कई लोग पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

अंचलाधिकारी कुमार रविद्रनाथ ने कहा कि आग लगने की सूचना मिली है। पांच घर जले हैं। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी