डा. आंबेडकर ने देश को मजबूत संविधान दिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चौथम नगर इकाई की ओर से उत्क्रमित उच विद्यालय पहाड़चक में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:29 PM (IST)
डा. आंबेडकर ने देश को मजबूत संविधान दिया
डा. आंबेडकर ने देश को मजबूत संविधान दिया

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चौथम नगर इकाई की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहाड़चक में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता परिषद के जिला कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र प्रसाद और संचालन सनोज शर्मा ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, शिक्षक दिनेश कुमार, ऋषि कुमार, अमृत कुमार भारती, अरविद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

भरत सिंह जोशी ने कहा कि डा. आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समता लाने में लगा दिया। देश को एक मजबूत संविधान देने के साथ-साथ समाज को नई दिशा दी। इस मौके पर रौशन कुमार, नलिन सिंह आदि मौजूद थे। ----- डा. आंबेडकर महामानव थे: गुड्डू जासं, खगड़िया: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने डा. आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि डा. आंबेडकर के सपनों को पूरा करना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि डा. आंबेडकर के सपनों को पूरा करना है। डा. आंबेडकर महामानव थे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार उर्फ टुन्नी, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, देवानंद ठाकुर, कृष्ण चंद्र शर्मा, मु. इलियास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी