सात निश्चय योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने कार्य को किया बाधित

खगड़िया। चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भरपुरा गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
सात निश्चय योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने कार्य को किया बाधित
सात निश्चय योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने कार्य को किया बाधित

खगड़िया। चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भरपुरा गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हो रहे दोयम दर्जे का सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाधित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या आठ में सात निश्चय योजना से लगभग आठ लाख की लागत से सड़क व नाला का निर्माण किया जा रहा है।

योजना में चल रहे कार्य में नाला के ऊपर ढक्कन की ढलाई कार्य किया जा रहा था। जिसमें मिट्टी युक्त गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि अबतक योजना स्थल पर शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया है। ढलाई के समय स्थल पर जेई व कोई भी जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। बताया जाता है कि योजना में बिचौलियों द्वारा सड़क व नाला का निर्माण में मनमानी की जा रही है। आरोप है कि नाला के नीचे ढलाई भी नहीं की गई है। यही नहीं पूर्व में नाला के ऊपर मात्र छह एमएम का छड़ लगाया गया था। जबकि नाला की ऊंचाई भी प्राक्कलन के अनुसार नहीं है। स्थानीय किशोरी मिस्त्री, अर्जुन दास, अरुण साह आदि ने कहा कि योजना में जमकर मनमानी की जा रही है। जिस कारण ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। इधर जेई पल्लवी कुमारी ने कहा कि सड़क व नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद काम को रोकने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी