बाढ़ में डूब रहा जिला, राहत नदारद: मनोहर

खगड़िया में बाढ़ से त्राहि-त्राहि है। सौ से ऊपर गांव बाढ़ की चपेट में है। प्रशासनिक राहत कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं राजनीतिक कार्यकर्ताओं बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर लगातार राहत कार्य चला रहे हैं। गुरुवार को पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में सदर प्रखंड खगड़िया के सिमराहा मोरकाही एवं मधुरा गांव में राहत कार्य चलाया गया। इस मौके पर जाप नेता सुनील चौरसिया किशोर दास छात्र नेता रौशन कुमार के द्वारा बाढ़ राहत पैकेट का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:09 AM (IST)
बाढ़ में डूब रहा जिला, राहत नदारद: मनोहर
बाढ़ में डूब रहा जिला, राहत नदारद: मनोहर

खगड़िया। खगड़िया में बाढ़ से त्राहि-त्राहि है। सौ से ऊपर गांव बाढ़ की चपेट में है। प्रशासनिक राहत कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर लगातार राहत कार्य चला रहे हैं। गुरुवार को पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में सदर प्रखंड खगड़िया के सिमराहा, मोरकाही एवं मधुरा गांव में राहत कार्य चलाया गया। इस मौके पर जाप नेता सुनील चौरसिया, किशोर दास, छात्र नेता रौशन कुमार के द्वारा बाढ़ राहत पैकेट का वितरण किया गया।

पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि लोग बाढ़ में चारों ओर पानी से घिरे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सारे काम- धंधे चौपट हैं। जिसके कारण भुखमरी की स्थिति है। ऊपर से बाढ़ के कारण स्थिति दयनीय हो गई है। बाढ़ के कारण जो लोग अपने-अपने घरों पर ही समान की सुरक्षा एवं अन्य कारणों से रुके हुए हैं, उनको अभी तक किसी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रशासन की नजर यहां पर नहीं है।

उन्होंने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सांसद, विधायक समेत सरकार के मंत्री चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्हें बाढ़ पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं है। बोले, रोम जल रहा था और नीरो बंशी बजा रहा था, कि, कहावत चरितार्थ हो रही है। इस मौके पर

राजा कुमार, पूर्व सरपंच रामबहादुर सदा, अधिवक्ता रंजीत कुमार रंजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी