'बूथ जीतो चुनाव जीतो' का किया आह्वान

खगड़िया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक सन्हौली पंचायत भवन में आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 09:38 PM (IST)
'बूथ जीतो चुनाव जीतो' का किया आह्वान
'बूथ जीतो चुनाव जीतो' का किया आह्वान

खगड़िया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक सन्हौली पंचायत भवन में आयोजित की गई। मौके पर

'बूथ जीतो चुनाव जीतो' का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित ¨सह चंदेल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए

प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बंटी यादव ने कहा कि युवाओं की बेहतर कार्य शैली ही भारतीय जनता युवा मोर्चा को मजबूत कर सकती है । युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ 2019 के चुनाव में विजय के लिए अग्रसर है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित ¨सह चंदेल ने कहा कि आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है। इसे और सशक्त करने की जरूरत है। खगड़िया जिले के सभी बूथों पर एक बूथ-दस यूथ का कार्य शुरु हो चुका है। युवा मोर्चा पूरी शक्ति के साथ 2019 के चुनाव में बूथ जीतो, चुनाव जीतो के लिए अग्रसर है। चंदेल ने जिला एवं मंडल युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कमल क्लब के बूथ कमेटी का निर्माण करें। पूरी ताकत के साथ युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता कार्य में लग जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि 6 मार्च से 10 मार्च के बीच सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

मौके पर जिला प्रवक्ता अंशु झा, नवीन आनंद, जिलामंत्री मिथिलेश कुमार, अविनाश पासवान, राहुल कुशवाहा, अमित कुमार राज, जिला महामंत्री विनय चौरसिया, नीरज ¨सह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, हरेराम चौरसिया, धीरज कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री सुमन कुमार, मिथिलेश कुमार, डॉ. आजाद कुमार आदि मौजूद थे।

=== ===

chat bot
आपका साथी