जाप कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला

खगड़िया। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:15 PM (IST)
जाप कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला
जाप कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला

खगड़िया। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में खगड़िया जाप और युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की तथा अघोरी स्थान घाट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

पप्पू यादव को अविलंब रिहा करना होगा, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी को गिरफ्तार करना होगा, नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, के नारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जाप नेता व

पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। पप्पू यादव जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे थे। साथ ही साथ प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर नकेल कसने का काम कर रहे थे और सरकार की विभिन्न कुकृत्यों को उजागर कर रहे थे। यह नीतीश कुमार को नागवार गुजरा। और नीतीश कुमार की पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव ने एंबुलेंस कारनामे का पर्दाफाश किया। यह डबल इंजन सरकार को पसंद नहीं आया।

युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। सभा को जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव, जाप युवा परिषद के प्रदेश महासचिव शिवराज यादव, जाप युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, छात्र नेता रौशन राणा, मनीष कुमार, सुमित कुमार, चंदन कुमार, गोपाल पासवान, अमृत राज, अजीत तिवारी, नंदकिशोर कुमार, अमीर खान आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी